bhiwandi

Bhiwandi : अभय योजना में मनपा ने वसूला 69.52 करोड़, माफ किया 15 करोड

5311 नल कनेक्शन किए गए खंडित,77 प्रॉपर्टी जब्त , 32 प्रॉपर्टी हुई मनपा के नाम

भिवंडी : भिवंडी मनपा प्रशासन ने वर्षभर में कड़ी मशक्कत के बाद मात्र 89.52 करोड़ रुपए की सुविधा कर वसूल कर सकी है। इतना ही नहीं 110 दिन की अभय योजना में मनपा ने मात्र 69.52 करोड़ रुपए टैक्स वसूल किया है। इतना ही नहीं इतनी वसूली के लिए मनपा ने बतौर ब्याज 15.31 करोड़ रुपए ब्याज माफ किया है। यह रकम वसूलने के लिए मनपा को 15 करोड़ बतौर ब्याज माफ करना पड़ा। इस वसूली के लिए मनपा द्वारा 5311 लोगों के नल कनेक्शन काटे गए। साथ ही 77 प्रॉपर्टी को सील किया है, जिसमें से ज्यादा बकाए वाले 32 प्रापर्टी को मनपा प्रशासन ने अपने नाम कर लिया है। इधर टैक्स वसूली का टारगेट न पूरा कर पाने पर मनपा आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की 10 अप्रैल को बैठक बुलाकर जमकर फटकर लगाया है।
बता दें कि भिवंडी मनपा का 624 करोड़ रुपए संपत्ति कर बकाया था, जिसकी वसूली के लिए मनपा द्वारा कड़ाई करने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही थी, जिसके चलते मनपा न सिर्फ आर्थिक तंगी से जूझ रही है बल्कि शहर का विकास कार्य भी बाधित हो रहा था। बकाया करो की वसूली हेतु मनपा आयुक्त विजयकुमार म्हसाल ने एक दिसंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक अभय योजना की शुरूआत की थी, जिसके तहत बकाया सुविधाकर भरने पर ब्याज में सौ फीसदी छूट दी गई थी।साथ ही आयुक्त ने 125 करोड़ बकाया कर वसूली का लक्ष्य दिया था। मनपा के पांचों प्रभाग अधिकारियों कड़ी मशक्कत के बाद मात्र 89.52 करोड़ ही बकाया टैक्स वसूल कर पाए। अभय योजना के तहत 110 दिन में मनपा अधिकारियों की टीम ने घर-घर जाकर मात्र 69.52 करोड़ ही बकाया टैक्स ही वसूल पाई। जो निर्धारित लक्ष्य से काफी कम है। जबकि इतना वसूली के लिए मनपा ने 15.31 करोड़ ब्याज माफ कर दिया। जबकि दो करोड़ का धनादेश अभी बैंक में जमा किया गया है, जिसका डिटेलिंग अभी नहीं हुआ है। यह जानकारी मनपा उपायुक्त (टैक्स) दीपक झिंझाड ने दी है। हैरत की बात यह है कि अभय योजना का पीरियड खत्म होने के बाद से ही मनपा के कर मूल्यांकन विभाग का साफ्टवेयर बंद है। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

आयुक्त ने लगाया वसूली करने वालों को फटकार

प्रापर्टी टैक्स वसूली के दौरान मनपा ने कुल 5311 नल कनेक्शन खंडित किया था।लेकिन सारे कनेक्शन धारकों ने बिना मनपा से परमिशन लिए सारा कनेक्शन खुद ही जोड़ लिया, जिसकी जानकारी मिलने के बाद सोमवार 10 अप्रैल को दोपहर में मनपा आयुक्त ने कर विभाग के उपायुक्त दीपक जिंझाड सहित सभी प्रभाग अधिकारियों के कर मूल्यांकन विभाग के लोगों के साथ एक बैठक कर मनपा कर्मियों को उनके लाचार कार्यभार के कारण जमकर फटकर लगाया है।मनपा आयुक्त विजय म्हसाल ने तत्काल जोड़े गए सभी नल कनेक्शन को पुनः खंडित करने के साथ उसे जोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाई करने का आदेश दिया है, जिसे लेकर मनपा में हड़कंप मच गया है।

प्रभाग समिति अंतर्गत टैक्स वसूली का ब्यौरा

प्रभाग समिति क्रमांक 1: 23 करोड़ 01 लाख
प्रभाग समिति क्रमांक 2 : 17 करोड़ 33 लाख
प्रभाग समिति क्रमांक 3: 20 करोड़ 50 लाख
प्रभाग समिति क्रमांक 4: 18 करोड़ 06 लाख
प्रभाग समिति 5: 10 करोड़ 66 लाख
कुल मिलाकर 89 करोड़ 52 लाख नकद टैक्स की वसूली की है।जबकि और दो करोड़ का धनादेश सहित 91 करोड़ 52 लाख रुपए टैक्स बकायेदारों से वसूली कर मनपा की तिजोरी में जमा हुआ है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button