Life Style

Guwahati : गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ असमिया बिहू

गुवाहाटी : असमिया संस्कृति की जीवन रेखा बोहाग बिहू के उरुका के दिन बिहू ने विश्व रिकॉर्ड बनाकर पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। गुरुवार को गुवाहाटी के सोरूसजाई स्टेडियम में रंगाली बिहू की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में बिहू डांस ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसमें 11,298 बिहुवा-बिहुवतियों (युवक-युवती) ने एक साथ बिहू नृत्य करने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इस रिकॉर्ड बनने से असमिया समाज अपने को गौरवांवित महसूस कर रहा है।

सोरूसजाई स्टेडियम में पहली बार 10 हजार से ज्यादा बिहुवा-बिहुवतियों ने एक साथ बिहू नृत्य की प्रस्तुति दी। असम के बिहू ने एक ही दिन में दो विश्व रिकॉर्ड बनाए। नचनी-ढुलिया (नृत्य और ढोल वादन) की प्रस्तुति के साथ-साथ ढुलिया के ढोल वादन ने भी रिकॉर्ड कायम किया है। एक ही स्थान पर 11 हजार से अधिक नर्तकियों और ढोल वादकों ने रिकॉर्ड बनाया गया है और उसी स्थान पर 3 हजार ढोल वादकों का रिकॉर्ड भी बनाया गया है। बिहू के अद्भुत प्रदर्शन के साथ सोरूसजाई स्टेडियम आज इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।

सोरूसजाई के बिहू कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों की एक टीम मौजूद थी। गुरुवार को गोरू बिहू के दिन प्रधानमंत्री की मौजूदगी में बिहू नृत्य कर बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के साथ ही असम सरकार के मंत्रिमंडल के सहयोगी और बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए सभी बिहुआ-बिहुतियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button