kalyan

Kalyan : नगर निगम के आरआरआर सेटर्स को अच्छा रिस्पॉन्स!

नगर निगम के 10 आरआरआर सेंटरों पर 3277.89 किलोग्राम सामान एकत्रित!

कल्याण : केंद्र सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम ने 15 मई 2023 से 5 जून 2023 की अवधि के दौरान “मेरी जिंदगी, मेरा स्वच्छ शहर” अभियान लागू किया गया था। इस अभियान के तहत, 10 वार्डों में 10 आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल) केंद्र स्थापित किए गए थे। मनपा आयुक्त डॉ. भाऊसाहेब दागंडे ने गुरुवार को बताया कि इन आरआरआर केंद्रों में अब तक 3277.89 किलोग्राम वजन के लगभग 3 टन से अधिक यानी 1835 नग (सामान) एकत्र किये गये हैं। नगर निगम द्वारा स्थापित आरआरआर केन्द्रों से एकत्रित वस्तुओं एवं सामग्रियों को एनजीओ के माध्यम से जरूरतमंदों को वितरित करने का कार्यक्रम गुरुवार को नगर निगम के 2/बी वार्ड में आयोजित किया गया।

आयुक्त डॉ. भाऊसाहेब दागंडे ने कहा कि सामान के इस संग्रह को नगर निगम द्वारा बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इनमें उपयोग योग्य कपड़े, जूते, किताबें, स्टेशनरी, अच्छी गुणवत्ता वाली साड़ियां आदि सामान एकत्र किया जाता है। इसका उपयोग जरूरतमंद लोग कर सकते हैं, आरआरआर केंद्र को अच्छी प्रतिक्रिया के कारण, अब हम 2 आरआरआर केंद्र स्थायी रूप से जारी रखने जा रहे हैं, 1 कल्याण में और 1 डोंबिवली में, ताकि जरूरतमंद लोग यहां उपयोगी वस्तुएं एकत्र कर सकें। ये एकत्रित सामान रूपिंदर कौर के एनजीओ सोलास इंडिया के माध्यम से आदिवासी इलाकों में जरूरतमंद और गरीब लोगों को वितरित किया जाएगा।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button