mahamumbai

Mumbai : आर्यन खान के डेब्यू वेब सीरीज में नजर आएंगे शाहरुख खान और रणवीर सिंह – India Ground Report

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ उनके बच्चे भी काफी लोकप्रिय हैं। इन्हीं में से एक हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान हैं। अब वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं।कुछ दिनों से आर्यन के बॉलीवुड डेब्यू ने सबका ध्यान खींचा हुआ है। अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए वह अभिनय में नहीं बल्कि लेखन और निर्देशन में अपनी किस्मत आजमाएंगे। उनके पहले प्रोजेक्ट की चर्चा काफी दिनों तक चली थी। अब इस बात का खुलासा हो गया है कि इसमें कौन नजर आएगा।

आर्यन बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। उनकी वेब सीरीज का नाम ”स्टारडम” होगा। इस सीरीज के कुल छह एपिसोड रिलीज किए जाएंगे। इसमें शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड के बड़े कलाकार नजर आएंगे। इस सीरीज में अभिनेता राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके साथ ही इस सीरीज में रणवीर सिंह भी गेस्ट एक्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख खान और रणवीर सिंह अलग-अलग हिस्सों में नजर आएंगे और उनकी भूमिकाएं प्लॉट को आगे बढ़ाएंगी।

आर्यन खान की अपकमिंग सीरीज एक डबिंग आर्टिस्ट की कहानी होगी जो अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई आता है। इसमें उनकी निजी और लव लाइफ की झलक भी देखने को मिलेगी। सीरीज की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए आर्यन खान के फैंस इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि ये वेब सीरीज कब रिलीज होगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button