mahamumbai

Mumbai : किडनैपिंग और मारपीट के आरोपों को हनी सिंह ने बताया निराधार – India Ground Report

मुंबई : (Mumbai) एक इवेंट कंपनी के मालिक की ओर से मुंबई पुलिस में किडनैप और मारपीट की शिकायत दर्ज कराने के बाद हनी सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। हनी सिंह ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को ‘झूठा और निराधार’ बताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी कानूनी टीम अपहरण और मारपीट का आरोप लगाने वाले इवेंट कंपनी के मालिक के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने की योजना बना रही है।

पुलिस में 19 अप्रैल को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार विवेक रमन ने 15 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में गायक के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। मुंबई पुलिस के मुताबिक विवेक रमन की लिखित शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।इस मामले में हनी सिंह ने कहा कि मेरी कंपनी या शिकायतकर्ता के बीच कोई संबंध या समझौता नहीं है, जिसे मीडिया सुबह से दिखा रहा है। मैं मुंबई शो के लिए ‘ट्राइबेवाइब’ नाम की एक कंपनी के माध्यम से जुड़ा था, जो ‘बुक माय शो’ की एक सहायक कंपनी है। मेरी कानूनी टीम पहले से ही मानहानि का मामला दर्ज करने के लिए काम कर रही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button