mumbai
Mumbai: गो कोरोना गो! अब शहर में एक भी गंभीर रोगी नहीं है भर्ती

मुंबई(Maharashtra News) [India]: (Mumbai) स्वास्थ्य विभाग (health department) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में अब कोरोना का एक भी गंभीर केस नहीं है। सिर्फ 11 लोग ही अब अस्पताल में भर्ती हैं। शहर में पिछले 24 घंटों में सिर्फ 36 नए मामले दर्ज किए, जिनमें से 34 लोगों में कोरोना (corona) के लक्षण नहीं थे।
अभी मुंबई शहर में कहीं भी भर्ती किए गए कोरोनावायरस (coronavirus) का कोई गंभीर रोगी भर्ती नहीं है। मुंबई में मार्च 2020 में कोविड -19 संक्रमण का पहला मामला दर्ज किया था। महामारी की दूसरी लहर (second wave) के दौरान मुंबई में यकायक गंभीर रोगियों की संख्या बढ़ गई थी। लेकिन दो साल बाद अब शहर में एक भी गंभीर रोगी भर्ती नहीं है। मुंबई स्वास्थ्य विभाग इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है।
Source link