mahamumbai

Mumbai : भारी बारिश से मुंबई के कई इलाकों में जलभराव, मेट्रो ट्रेन सेवा अनिश्चित काल के लिए स्थगित – India Ground Report

मुंबई: (Mumbai) मुंबई में पिछले दो घंटे से हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। मेट्रो ट्रेन सेवा अनिश्चित काल के लिए स्थगित की गई है, जबकि लोकल ट्रेन सेवा काफी लेट चल रही है। अंधेरी सब वे और मिलन सबवे में जलभराव हो जाने से सडक़ ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है। मुंबई नगरनिगम कर्मी पंपिंग के सहयोग से जलनिकासी का प्रयास कर रहे हैं।

समुद्र के आसपास करीब 55 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं और चार मीटर से उंची लहरें उठ रही है। इससे समुद्र किनारे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुंबई में आज दोपहर में हुई घनघोर बारिश की रफ्तार थम नहीं रही है, इससे लालबाग, हिंदमाता सर्कल, गांधी मार्केट, दादर आदि इलाके जलमग्र हो गए हैं। पश्चिमी उपनगर में अंधेरी और मिलन सब वे लबालब भर गए हैं। इससे सबवे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। मरोल में भी कई जगह जलभराव हो गया है।

इसी तरह पूर्वी उपनगर में विद्याविहार, कांजुरमार्ग मुलुंड आदि इलाकों में जलभराव हो गया है। बारिश की वजह से ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है, जिससे रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। मुंबई नगर निगम की ओर से आम नागरिकों को सिर्फ जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button