mahamumbai

Mumbai: मुंबई में नाइजीरियन नागरिक सहित चार ड्रग पेडलर गिरफ्तार, 6 मई तक पुलिस हिरासत में – India Ground Report

मुंबई :(Mumbai) मुंबई में पुलिस (Police in Mumbai) ने एक नाइजीरियन नागरिक सहित चार लोगों को 32 लाख रुपये की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों को कोर्ट ने 6 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

इस मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि 22 अप्रैल को गोरेगांव में ड्रग पेडलर शशिकांत जगताप (31) को 5 लाख रुपये मूल्य के ड्रग्स के साथ पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। इस आरोपित की निशानदेही पर नाइजीरियन नागरिक सहित चार आरोपितों को मुंबई के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान सूरज हबीब शेख, जहीर वहाबुद्दीन कुरैशी, रियाज नासिर अली सय्यद और नाइजीरियन नागरिक संडे जॉन अंबाजेज के रूप में की गई है। इन सभी आरोपितों से गहन छानबीन जारी है और मुख्य ड्रग तस्कर के बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button