Life Style

Mumbai : सेंट्रल रेलवे के 7 कर्मचारी ‘महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार’ से सम्मानित

मुंबई : सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक नरेश लालवानी ने 7 कर्मचारियों को ‘महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार’ प्रदान किया, जिनमें मुंबई मंडल से दो, नागपुर मंडल से तीन और पुणे तथा भुसावल मंडल से एक-एक कर्मचारी शामिल हैं। 05 अप्रैल 2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में आयोजित एक समारोह में ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके योगदान और मार्च 2023 के दौरान ट्रेन संचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार में एक पदक, प्रशंसा प्रमाण पत्र, अनुकरणीय संरक्षा कार्य का प्रशस्ति पत्र और 2000 रुपए का नकद पुरस्कार शामिल है। मुंबई मंडल के रवींद्र शांताराम चौधरी, अशोक कुमार, ट्रैक मेंटेनर, पेन, सीनियर सेक्शन इंजीनियर,नागपुर मंडल के रोशन सिंह सेंगर, गार्ड, बल्लारशाह,
कमल रामदास चौकीदार, लाइनमैन, धामनगांव, निशांत पागे, लोको पायलट, जुन्नारदेव और पुणे मंडल के अजीत कुमार गुप्ता, सहायक लोको पायलट पुणे तथा भुसावल मंडल के शिवशंकर कुमार, कीमैन, पारस को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक आलोक सिंह, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी एम. एस. उप्पल, राजेश अरोड़ा, प्रधान मुख्य इंजीनियर राजेश अरोड़ा, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंध मुकुल जैन, प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर एन. पी. सिंह और अन्य विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष उपस्थित थे और सभी मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक इस कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित हुए।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button