Life Style

Mumbai : सेंट्रल रेल का सर्वश्रेष्ठ 81.88 मिलियन टन माल ढुलाई

मुंबई : वित्तीय वर्ष 2022-23 की समाप्ति पर सेंट्रल रेल द्वारा 81.88 मिलियन टन का रिकॉर्ड एवं सर्वश्रेष्ठ माल ढुलाई किया है,जो कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में के 76.16 मिलियन टन की तुलना में 7.5%अधिक है। सेंट्रल रेल ने न केवल वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपना ढुलाई का लक्ष्य प्राप्त किया, बल्कि इसमें 2.4% का इजाफा भी दर्ज किया गया है । वित्त वर्ष 2021-22 में 5.72 मिलियन टन की वृद्धि दर्ज की है। सेंट्रल रेल ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 8438.83 करोड़ का ओरिजिनेटिंग राजस्व दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 15.1% अधिक है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 1108.6 करोड़ की वृद्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान, पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में NTKM (जो एक टन से अधिक पेलोड है) की लोडिंग में 13.9% की वृद्धि हुई है और लीड (lead) की लोडिंग में 6% की वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 2021-22 में 524 रेक की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 में ऑटोमोबाइल के 1020 रेक लोड किए गए, जिसमें 94.7% की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सेंट्रल रेल के समग्र लोडिंग आंकड़ों में लौह अयस्क की लोडिंग में 1.69 मिलियन टन की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 में लोडिंग में वृद्धि लौह और इस्पात में 54.1%, प्याज में 32.5%, पेट्रोलियम उत्पादों में 21.1%, कंटेनर में 16.4%, खाद्यान्न में 5.7% की वृद्धि हुई है उर्वरक में 5% और सीमेंट में 4% की वृद्धि हुई । सेंट्रल रेल ने मार्च-2022 के 7.62 मिलियन टन की तुलना में मार्च-2023 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 8.70 मिलियन टन का मासिक लोडिंग आंकड़ा भी दर्ज किया है।वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 में आयरन एंड स्टील में 54.1% , प्याज में 32.5% , पेट्रोलियम उत्पादों में 21.1%, कंटेनरों में 16.4% , खाद्यान्न में 5.7%, उर्वरक में 5% और सीमेंट में 5% लोडिंग में वृद्धि की है। सेंट्रल रेलवे ने भी मार्च-2023 में 8.70 मिलियन टन की मासिक लोडिंग दर्ज की, जबकि मार्च-2022 में यह 7.62 मिलियन टन थी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button