thane

Thane : ठाणे मनपा रिकार्ड कर वसूली की

ठाणे : ठाणे महानगरपालिका ने पहली बार कर वसूली में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। खासकर जब से ठाणे मनपा आयुक्त की जिम्मेदारी अशोक बांगर ने संभाली है, तब से ठाणे मनपा की आर्थिक स्थिति में बहुत बड़ा बदलाव आया है। उनके सतत प्रशासनिक पहल के कारण कर वसूली में ठाणे मनपा ने 720 करोड़ रुपए की वसूली का कीर्तिमान स्थापित किया है। ठाणे मनपा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि यह आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य को पार कर चुका है। सबसे अधिक खुशी की बात यह है कि इस उपलब्धि को निर्धारित समय सीमा के एक दिन पहले ही प्राप्त कर लिया गया है। इस संदर्भ में मनपा आयुक्त बांगर का मानना है कि जन सहयोग और लगातार जारी प्रशासनिक पहल के कारण ही यह कीर्तिमान बन पाया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-23 के आर्थिक वर्ष के लिए बजट में संपत्तिकरों से वसूली का लक्ष्य 705 करोड़ 25 लाख निश्चित किया गया था, लेकिन 31 मार्च के पहले ही निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक वसूली की गई। इस वर्ष 720 करोड़ की कर वसूली संभव हो पाई। जबकि वर्ष 2021- 22 के दौरान 591 करोड़ संपत्ति कर वसूली हो पाई थी। इस तरह देखा जाए तो वर्ष 2023 के दौरान पिछले वर्ष की अपेक्षा 123 करोड़ अधिक वसूली संभव हो पाई। इस उपलब्धि में आम नागरिक और मनपा प्रशासन के योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। ठाणे मनापा प्रशासन ने वर्ष 2023 के मार्च महीने में 83 करोड़ 45 लाख करोड़ की वसूली की थी। 15 से 30 मार्च तक 59 करोड़ 76 लाख की वसूली हुई। बताया गया है कि ऑनलाइन पद्धति से 166 करोड़, धनादेश से 349 करोड़ 56 लाख, क्रेडिट कॉम, एटीएम, क्रेडिट कार्ड से दो करोड़ 3 लाख जबकि कैश के तौर पर 93 करोड़ 22 लाख की वसूली हुई।
इस बारे में जानकारी देते हुए ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा के हर स्तर पर ठाणे मनपा प्रशासन ने शहर के नागरिकों को कर भरने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही कर भरने हेतु विशेष जागरूकता अभियान का भी आयोजन किया गया। वही लोगों को कर भरने में रियायत देने के लिए विविध सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी। लोगों को ठाणे मनपा मुख्यालय के साथ ही प्रभाग समिति कार्यालयों में भी अवकाश के दिन भी बकाया कर भराने की सुविधा दी गई थी। इस साल वसूली के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले आर्थिक वर्ष 2023-24 के दौरान कर वसूली में और भी नई उपलब्धि हासिल की जाएगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button