Life Style

Thane : सीएम शिंदे की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शिंदे समर्थकों ने किया हमला

ठाणे : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के संदेह में उद्धव ठाकरे गुट की युवा सेना पदाधिकारी रोशनी शिंदे पर शिंदे गुट के महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने सोमवार रात जानलेवा हमला कर दिया। घायल रोशनी की तबीयत का हाल जानने के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, रश्मि ठाकरे और युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ठाणे आएं। इस दौरान जब सब ठाणे पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह से मिलने गए, तो ठाणे पुलिस आयुक्त अनुपस्थित रहे। इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे के आनंद मठ में महिला कार्यकर्ताओं और शीर्ष पुलिस अधिकारियों से बातचीत करने के बाद चले गए थे। ठाणे आए उद्धव ठाकरे ने प्रेस कांफ्रेंस कर गृहमंत्री, महिला और मुख्यमंत्री शिंदे को आड़े हाथों लिया।

गौरतलब है कि रोशनी दीपक शिंदे कासरवडवली थाना क्षेत्र के टाटा मोटर्स में कार्यरत हैं। रोशनी ने बताया कि सोमवार रात करीब 8-30 बजे शिंदे गुट की पूजा तिड़के, पूर्व पार्षद नम्रता भोसले, प्रियंका मसुरकर, प्रतीक्षा विखे, हर्षाली शिंदे, रोहिणी ठाकुर, अनघा पवार, सिद्धार्थ ओवलेकर और 15 अन्य महिलाएं ऑफिस में घुस गईं और मेरे साथ गाली-गलौज और मारपीट की। रोशनी को ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, रश्मि ठाकरे ठाणे आए । रोशनी शिंदे का इलाज ठाणे के चरई अस्पताल में शुरू है। उद्धव ठाकरे ने रोशनी से मिलकर बातचीत कर प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह और कासरवडवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पर निशाना साधा है। शिंदे गुट की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा उद्धव ठाकरे गुट की युवा शाखा की पदाधिकारी रोशनी शिंदे की पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो को देखकर उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेहद नाराजगी व्यक्त की। इस बीच महिला की पिटाई करने के बाद भी राजनीतिक दबाव के चलते पीड़िता की शिकायत व मामला दर्ज नहीं किया गया है। महिला मातृत्व के लिए उपचार ले रही थी। फिर भी महिलाओं को पीटा जाता है और पुलिस केस दर्ज नहीं करती है। उन्होंने यह भी मांग की कि ऐसे ठाणे पुलिस आयुक्त को निलंबित किया जाना चाहिए और नए पुलिस आयुक्त को नियुक्त किया जाना चाहिए।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button